लखनपुर में आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत समारोह संपन्न लखनपुर। भाजपा संगठन ने लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता दिनेश बारी को अवसर देकर एक नई शुरुआत की है। उनके मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और बारी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी का लखनपुर बारी समाज के सदस्यों ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बारी समाज के सचिन बारी, दिलीप बारी, विजय बारी, उत्तम बारी, मनोज बारी, विनोद बारी, प्रदीप बारी, अजयकांत बारी, बिट्टू बारी, रोहित बारी, सात्वीक बारी, कान्हा बारी समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। स्वागत समारोह भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सचिन बारी के निवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने दिनेश बारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में उत्साह और सामुदायिक एकता की नई मिसाल पेश की। Post Views: 213 Please Share With Your Friends Also Post navigation सरगुजा: पेंडरखी में दो दिवसीय खेल उत्सव और बाल मेला संपन्न, प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों ने दिखाया अद्भुत उत्साह वन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 56 नग साल चिरान कीलोड पिकअप वाहन पकड़ा, बाजार मूल्य ₹2 लाख