सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत, कई घायल नई दिल्ली:- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 सैन्य जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन में 17 जवान सवार थे और यह ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौजूद चौकी तक जा रहा था। हादसा भादरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क के खानी टॉप के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में सहयोग के लिए पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि घायलों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका विशेष इलाज जारी है। सेना ने बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और घायल जवानों को सभी सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं। साथ ही, जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। Post Views: 266 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मासूम को निर्वस्त्र कर पीटा, पिता ने तोड़ा दम, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दखल, आरोपी गिरफ्तार बंदर ने मां की गोद से छीनकर नवजात को कुएं में फेंका, फिर हुआ ये चमत्कार