बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी नाबालिग फिर अगले दिन ही हो गया ये कांड, सच्चाई जान सबके उड़ गए होश

खरगोन:- दो माह पूर्व सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और नाबालिग प्रेमिका मुंबई से 541 किलोमीटर दूर अपने 18 वर्षीय प्रेमी युवक के मंडलेश्वर स्थित जलूद घर पर आ गई। लेकिन सोशल मीडिया का यह प्यार एक दिन में ही खत्म हो गया। किसी बात पर विवाद होने पर दोनों कुएं में कूद गए। जहां नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं युवक को किसी तरह से बचा लिया गया।

प्रेमी से मिलने मुंबई से आई थी नाबालिग

मंडलेश्वर थाने के टीआई दीपक यादव ने बताया कि, जलूद निवासी 18 वर्षीय छात्र चिराग राठौर और मुंबई की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की सोशल मीडिया पर दो माह पहले पहचान हुई थी। गत गुरुवार को चिराग का जन्मदिन था। संभवतः जन्मदिन मनाने नाबालिग लड़की मुंबई से चिराग के गांव जलूद आई। इसके बाद शुक्रवार को किसी बात पर विवाद के बाद दोनों ने कुएं में छलांग लगा दी। जहां लड़की की जान चली गई। जबकि लड़के को बचा लिया गया है।

दोनों के कुएं में कूदने के बाद पुरानी जलूद रोड के पास के कुएं से खेत में काम कर रही महिलाओं ने बचाव-बचाव की आवाज सुनी। कुएं लड़का-लड़की डूब रहे थे। वहां भीड़ लग गई लेकिन उन्हें बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक गोविंद देवड़ा निवासी जलूद ने बिना कुछ सोचे-समझे कुएं में छलांग लगाई। दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक नाबालिग लड़की की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!