CG: रूह कंपा देने वाली वारदात…पत्नी और बेटे का किया मर्डर, वारदात के बाद रोता मिला आरोपी

कानपुर:- उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नशे की हालत में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर जान ले ली. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुछ समय तक दोनों शवों के पास बैठा रहा और रोता रहा. जैसे ही आसपास के लोग वहां पहुंचे, वह मौके से भाग निकला. सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जरूरी साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. घाटमपुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव के मजरा सर्देपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ स्वामी ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करता था और शराब पीने का आदी था. उसकी शादी वर्ष 2021 में फतेहपुर जिले के गौरा चुरियारा निवासी रूबी से हुई थी. परिजनों का कहना है कि शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे. देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. गुस्से में आकर सुरेंद्र ने धारदार हथियार से पत्नी और बेटे पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी कुछ देर तक पत्नी और बेटे के शवों के पास बैठा रहा.

जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और कानपुर ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की और मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी. एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!