CG: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा सूरजपुर:- नगर के मानपुर गोंड़पारा में शुक्रवार शाम एक युवक ने नशे की हालत में आग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अत्यधिक शराब पी रखी थी जानकारी के अनुसार मानपुर गोंड़पारा निवासी आगरसाय गोंड़ (35 वर्ष) शुक्रवार शाम अपने घर पर परिवार के साथ था। स्वजनों के मुताबिक उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। उसने अपने छोटे बेटे टुकटुक से बाइक के लिए पेट्रोल मंगवाया और नशे की हालत में स्वयं के ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। Post Views: 42 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय, अब ऐसे होगी भर्ती CG: नए साल के जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन से होगी निगरानी, इन चीजों पर रहेगी रोक