रेल यात्रियों को करनी पड़ेगी जेब ढीली, लागू हुआ बढ़ा किराया, जानें सबकुछ रेल गाड़ियों में सफर करने वालों के लिए आज का दिन बड़ा अहम है. यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों को यह खबर पढ़नी चाहिए. बता दें, आज शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 से रेल में सफर करने वालों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. भारतीय रेलवे ने ट्रेन के किराए में बढ़ोत्तरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह बढ़ोत्तरी आज शुक्रवार से लागू हो रही है. बता दें, भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से साधारण किराए में 1 पैसे प्रति किमी. और मेल/एक्सप्रेस समेत एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किमी. किराया बढ़ाया है. पहले 215 किमी. तक के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है. रेलवे मंत्रालय ने यह घोषणा 21 दिसंबर को की थी. रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन बता दें, रेलवे ने पहले 215 किमी. तक के किराए में यात्रियों को राहत दी है. रेल मंत्रालय की मानें तो यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने और संचालन के सुगमता के लिए किराए में बढ़ोत्तरी की बात कही गई है. आइये विस्तार से जानते हैं कि क्या होंगे बदलाव. यहां बता दें, कि रेलवे का नया किराया 26 दिसंबर से ही प्रभावी माना जाएगा. इससे पहले टिकट बुक कराने वालों को किसी भी प्रकार का एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं है. जो टिकट आज शुक्रवार के बुक किए जाएंगे, उन्हीं पर ही यह नियम लागू होगा. Post Views: 38 Please Share With Your Friends Also Post navigation नए साल पर जाने कितने बजे तक ही खुलीं रहेंगी शराब की दुकानें, बार और रेस्टोरेंट के लिए भी तय किया गया ये समय नौकरी का लालच देकर लड़कियों को जाल में फंसाया, फिर होटल – स्पा से शुरू किया ‘गंदा धंधा’, 11 युवतियां हिरासत में