घर से चोरी छिपे धान बेचने जाता था बेटा, गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से उतरा मौत के घाट अनूपपुर:- एक पिता ने अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मृतक पिता के मना करने के बावजूद घर से धान चोरी छुपे बेचने ले जाता था। गुरुवार सुबह पिता और पुत्र में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान पुत्र ने पिता पर हाथ उठा दिया। आक्रोशित होकर पिता ने भी रखी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया और इस अप्रत्याशित घटना में पिता के हाथों पुत्र की जान चली गई। जानकारी अनुसार भालूमाड़ा थाना अंतर्गत फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत देवरी ग्राम पंचायत के मौहरी देवान टोला में धान चोरी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम राजबहोर सिंह उम्र 39 वर्ष है। जबकि आरोपित पिता का नाम अमेरा सिंह है। बताया गया कि राजबहोर सिंह द्वारा बार-बार धान चोरी किए जाने से पिता अमेरा सिंह नाराज थे। पिता द्वारा कई बार समझाया गया बावजूद इसके पुत्र अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। Post Views: 158 Please Share With Your Friends Also Post navigation पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, छत्तीसगढ़ में निकालेंगे पदयात्रा, धर्मांतरण के तीन कारण गिनाए नए साल मे जाम छलकाने के लिए देनी होंगी इतनी फीस…पार्टी के लिए लाइसेंस जरूरी