पीरियड में भी जबरन सेक्स करता है पति’.. 10 पन्नों का सुसाइड नोट लिख बीवी ने उठा लिया खौफनाक कदम

मऊगंज:- रीवा संभाग के मऊगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के हनुमान थाना इलाके में एक विवाहित महिला ने अपने मायके में सुसाइड कर लिया है। मृतका ने मौत को गले लगाने से पहले परिजनों के लिए 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में उसने अपने आत्महत्या की वजहों को उजागर किया है।

पीरियड में भी जबरन सेक्स

पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में मुख्यतौर पर ससुराल पक्ष की तरफ से प्रताड़ित किये जाने का जिक्र किया है। उसने पति सास पर मारपीट करने की बात भी लिखी है। साथ ही आरोप लगाते हुए बताया है कि, वह पीरियड्स के दौरान भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।महिला ने मौत से पहले अपने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है। उसने बताया है कि, मोबाइल में सभी कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो सुरक्षित है। महिला ने अपने नोट में दोनों मां-बेटे को कभी माफ नहीं करने की भी बात कही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!