CG: गरीबों की थाली पर डाका, 64 हजार फर्जी राशन कार्डधारी हुए बेनक़ाब

बिलासपुर :- जिले में अमीर वर्ग के लोगो के द्वारा गरीबों की थाली में डाका डालने का मामला सामने आया है।जिले में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन अभियान के दौरान प्रशासन ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।सत्यापन के दौरान यह सामने आया है कि जिले में करीब 64 हजार ऐसे राशन कार्डधारी थे, जो वास्तव में गरीब नहीं थे, बल्कि संपन्न होते हुए भी गरीबों का राशन हड़प रहे थे। जांच में पाया गया कि इन सभी राशन कार्डधारियों के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है। नियमों के मुताबिक, इतनी जमीन होने के बावजूद ये लोग पात्र नहीं थे, फिर भी सालों से सरकारी सस्ते राशन का लाभ उठा रहे थे।

प्रशासनिक जांच में यह साफ हो गया कि ये राशन कार्ड फर्जी और अपात्र श्रेणी में आते हैं। इन लोगों की वजह से असली गरीब, जरूरतमंद और मजदूर वर्ग को समय पर पूरा राशन नहीं मिल पा रहा था। गरीबों के हिस्से का अनाज इन संपन्न लोगों की थालियों तक पहुंच रहा था। राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत प्रशासन अब ऐसे सभी अपात्र कार्डधारियों के नाम चिन्हित कर रहा है और उनके राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि जिन लोगों ने जानबूझकर गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाए हैं, उनके खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!