चार्टर्ड अकाउंटेंट बहू को सास ने दिया प्रस्ताव, पति नहीं…तो जेठ से संबंध बनाकर बच्चे पैदा कर लो, पति ने कहा…

आगरा :- आधुनिकता के इस दौर में रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। जहां एक ओर करीबी रिश्तेदारी में भी अब शादी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं तो दूसरी ओर घरेलू हिंसा के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। लेकिन इस बीच रिश्तों के मान को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां सास ने अपनी बहू को जेठ के साथ संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया है। इतना ही नहीं जेठ ने भी अपनी बहू के साथ संबंध बनाने की कोशिश की है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जेठ से संबंध बनाने का प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट युवती की हाल ही में आगरा के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पता चला कि वो बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं है। पति ने जब इस बात की जानकारी अपनी पत्नी को दी तो बहू ने अपनी सास को अवगत कराया कि वो बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं है। वहीं, सास ने समस्या सुनकर इलाज करवाने के बजाए ऐसा प्रस्ताव दिया कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्चे पैदा करने के लिए बनाया दबाव

पीड़िता की मानें तो सास ने कहा कि “अगर बेटा सक्षम नहीं, तो क्या हुआ? तुम अपने जेठ के साथ संबंध बनाओं और बच्चा पैदा करो।” बताया जा रहा कि इस दौरान जेठ ने महिला के साथ कथित शारीरिक संबंध भी बनाने का प्रयास किया। महिला ने ये बात अपने पति को बताई तो परिवार ने इसका विरोध किया और मामले को दबाने की कोशिश की। मामला मारपीट तक पहुंच गया, पीड़िता के मुताबिक ससुराल से उसे रिश्तेदारों ने बचाया और मारपीट के दौरान आई चोटों का अस्पताल में इलाज करवाया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!