CG: हो रहीं आईपीएस अफसरों के तबादले की तैयारी, इन जिलों के नाम शामिल

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद अब आईपीएस अफसरों के तबादले होने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक पुलिस मुख्यालय नई ट्रांसफर सूची जारी कर सकता है। इसमें IG, DIG से लेकर कुछ जिलों के SP के नाम भी शामिल हो सकते हैं।पिछले महीने प्रदेश में 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हुए थे। इसमें छह जिलों को नए कलेक्टर मिले। अब IPS अफसरों के तबादलों की संभावना पर पूरे प्रदेश में चर्चा जोरों पर है।

इस बदलाव का एक अहम कारण रायपुर में जनवरी से लागू होने वाली पुलिस कमिश्नर प्रणाली भी है। इसके तहत IG रैंक के किसी अफसर को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। DIG रैंक के अफसर को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर और चार DCP होंगे। इनमें दो DCP एसपी रैंक के IPS अफसर होंगे। इसके लिए कुछ जिलों में पदस्थ IPS अफसरों को रायपुर बुलाने की संभावना है।पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के साथ ही राजधानी में कानून-व्यवस्था का अलग और मजबूत सेटअप तैयार होगा। इसी तैयारी के चलते IPS अफसरों के तबादले भी जरूरी हो गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!