CG: मोबाइल के लिए पिता ने डांटा तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में छाया मातम पखांजूर:- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल के लिए पिता ने डांटा ने नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल को लेकर पिता ने बेटी को डांटा था। इससे नाराज होकर आज सुबह जब घर में कोई नहीं था तो नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। Post Views: 192 Please Share With Your Friends Also Post navigation होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संदिग्ध हालत में मिले युवक और युवतियां CG: SP ने 15 पुलिसकर्मियों का किया तबादला देखे पूरी लिस्ट