धोखेबाज प्रेमी की करतूत, चलती ट्रेन से प्रेमिका को फेंका, भगाकर ले गया था दिल्ली, माँ बाप को धोखा देने की मिली सजा भागलपुर:-बिहार के भागलपुर में शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने और फिर रिश्ता तोड़ने की कोशिश का विरोध करने पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. यह सनसनीखेज घटना भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल में हुई. घायल प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रेम कहानी का दुखद अंत पीड़िता की पहचान सबौर निवासी मोहम्मद इम्तिहाज की बेटी रश्मि खातून (19) और आरोपी की पहचान पड़ोसी मोहम्मद कलीम के बेटे मोहम्मद सीटू (21) के रूप में हुई है. दोनों पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे. जानकारी के अनुसार, सीटू 4 दिसंबर को रश्मि को भागकर शादी करने के लिए दिल्ली ले गया था. हालांकि, दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सीटू रश्मि को छोड़कर फरार हो गया. संदेह की स्थिति में घूम रही रश्मि को आनंद विहार जीआरपी पुलिस ने पकड़ा और उसके परिजनों को सूचना दी. परिजनों के पहुंचने के बाद प्रेमी सीटू भी थाने पहुंचा, जहां कागजी कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया गया. इसके बाद रश्मि, उसकी मां और सीटू ब्रह्मपुत्र मेल से वापस भागलपुर आ रहे थे. रश्मि ने बताया कि ट्रेन जब सबौर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो सीटू ने उससे उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया और फोन देने से मना कर दिया, तो गुस्से में आकर सीटू ने उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया. घटना के समय रश्मि की मां ट्रेन के बाथरूम में थीं. अपनी प्रेमिका को फेंकने के बाद आरोपी प्रेमी सीटू भी ट्रेन से कूद गया और मौके से फरार होने की कोशिश की. Post Views: 70 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: तीन कोल कारोबारियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी, ₹10 करोड़ सरेंडर बड़ा हादसा, 48 छात्रों से भरी स्कूल बस नदी में गिरी… 28 छात्र घायल