दिल को दहलाने वाला मंजर, चूल्हे से झोपड़ी में फैली आग, चार महीने का मासूम जिंदा जल गया दमोह:- मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसातारखेड़ा के चिथरयाऊ टोला में शनिवार की रात खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से चार माह के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले को जांच शुरू की।नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडेय के अनुसार सागर नाका चौकी अंतर्गत बांसातारखेड़ा निवासी जितेंद्र गौंड पथरयाऊ टोला गांव में शैलेंद्र तिवारी के खेत में सिंचाई के लिए ठेका लिए हुए था। जो वहां पर झोपड़ी बनाकर रहता था। उसका पूरा परिवार भी देखरेख के लिए खेत पर आ जाता था। शनिवार की रात जितेंद्र अपनी पत्नी धनाबाई के साथ खेत में पानी दे रहा था। झोपड़ी में उसका चार माह का बच्चा निशांत सो रहा था। इसी दौरान झोपड़ी के अंदर जल रहे चूल्हे की आग की कोई चिंगारी निकली। जिससे वहां रखे कपड़ों में आग लग गई। कच्ची झोपड़ी होने और पास में सूखी घास रखी होने की वजह से आग तेजी से भड़क गई और पूरी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद अंदर सो रहा मासूम बालक चीखने लगा। गांव के अन्य लोगों ने घटना देखी तो चिल्लाना शुरू किया। तभी परिजन पहुंचे किसी तरह आग में झुलसे बेटे का बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उधर पूरी झोपड़ी आग में जलकर खाक हो गई। शनिवार की रात में ही एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया और दमोह एसडीएम आरएल बागरी देहात थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मासूम के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है, आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजन रात में ही घर चले गए थे। Post Views: 104 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: किसानों को राहत: ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ग मीटर दर समाप्त, अब हेक्टेयर दर पर होगा मूल्यांकन CG: बड़ा हादसा…ऑटो पलटने से एक की मौत 5 घायल, मचा हड़कंप