लखनपुर धान खरीदी केंद्र में भाजपा जिला अध्यक्ष का निरीक्षण, किसानों से किया सीधा संवाद लखनपुर:- भाजपा मंडल लखनपुर के नेतृत्व में दिन गुरुवार को लखनपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया।निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष सिसोदिया ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि-किसानों का एक-एक दाना धान सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साहू जी की सुशासन नीति इसका दृढ़ प्रमाण है। किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता या परेशानी की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने यह जानकारी भी दी कि सभी समितियों में भाजपा निगरानी समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के सदस्यों द्वारा किसानों को सुविधा, मार्गदर्शन और सही जानकारी प्रदान करने के लिए धान खरीदी केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।इन हेल्प डेस्कों पर किसानों की शिकायतें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। नेताओं का उद्बोधन- कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश साहू, तथा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल ने भी किसानों को संबोधित किया।अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन- कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर रजवाड़े द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने जिले के भाजपा नेतृत्व को किसानों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित—मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, बृज किशोर पांडे, समिति अध्यक्ष बोधन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष यतेन्द्र पांडे, अमित गुप्ता, सत्यनारायण साहू, महामंत्री सचिन अग्रवाल, महेश्वर रजवाड़े, सुरेश जायसवाल, राकेश साहू, घर भरन राजवाड़े, सतनारायण तिवारी, काशी साहू, रंजीत दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। Post Views: 48 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: सुरेश प्रसाद जायसवाल निश्चल राज स्तरीय साहित्यकार सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए