CG: शौच के लिए गए युवक पर अजगर ने किया हमला, हुई दर्दनाक मौत

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शौच के लिए तालाब गये युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। घटना में ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस सूचना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और अजगर की तलाश की जा रही है। वहीँ इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

घटना सरिया थाना क्षेत्र के छेवारीपाली गांव की है। सुबह शौच के लिए एक ग्रामीण तालाब गया था। इस दौरान झाड़ियों में छिपे अजगर ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। अजगर के हमले के बाद युवक जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर युवक को बुरी तरह से लपेट चुका था। जैसे-तैसे युवक को अजगर के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस घटना में युवक की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग जब मौके पर पहुंची तो अजगर वहां नहीं था। पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाकर अजगर को काफी खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीँ, इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण डरे हुये हैं। इधर, वन विभाग की टीम लगातार अजगर की तलाश कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!