CG: तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई, दो की मौके पर मौत आरंग :- राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में सड़क हादसे में एक युवक और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज एवेंजर पर ग्राम सुंद्रावन, थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुर्रे (19 वर्ष) सवार था। दूसरी ओर स्कूटी एक्टिवा ग्राम तुलसी, थाना खरोरा निवासी तिहारूराम साहू (60 वर्ष) चला रहे थे।तेज रफ्तार में दोनों बाईकों में नहर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में दोनों चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Post Views: 242 Please Share With Your Friends Also Post navigation सफाई को लेकर हुआ विवाद चाचा-चचेरे भाई ने मिलकर DU लॉ छात्र की चाकू मारकर हत्या CG: इंश्योरेंस के लिए बाप ने करवा दी बेटे की हत्या, ऐसे हुआ इस घिनौने राज का पर्दाफाश