CG: 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश बिलासपुर:- बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला। आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को दोबारा परीक्षण के लिए कब्र से बाहर निकालकर आज सिम्स में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। Post Views: 216 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अनियमितता पर SDM की बड़ी कार्रवाई, इन तीन सरकारी राशन दुकानों पर गिरी निलंबन की गाज CG: बांध में मिली युवक की लाश, शरीर पर बांधा था पत्थर, इलाके में छाया सन्नाटा