CG: टोकन नही कटने से परेशान किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद का गला रेता मचा हड़कंप महासमुंद :- महासमुंद जिले में धान बेचने के लिए टोकन नही कटने से परेशान किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि कई बार वह टोकन कटाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन टोकन नही कटने से हतास होकर उसने खुद का गला रेत लिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ित किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना बागबहरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा में किसान मनबोध गांडा का परिवार निवास करता है। धान बेचने के लिए पिछले कई दिनों से मनबोध गांडा टोकन लेने का प्रयास कर रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से च्वाइस सेंटर में जाकर वह टोकन लेने के लिए प्रयासरत था। लेकिन आनलाइन में उसका नाम नही दिख रहा था, जिसके बाद किसान को कुछ दस्तावेज अपडेट करने को कहा गया था। टोकन नही मिलने से हताश होकर किसान मनबोध गांडा ने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। लहूलुहान हालत में किसान को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 की मदद से किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान पीड़ित किसान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं टोकन नही कटने से परेशान किसान के आत्मघाती कदम उठाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: एकतरफा प्यार में युवक की सनक, नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर खुद पी लिया जहर CG: चाची–भतीजी से गैंगरेप, महिला ने की खुदकुशी, ये हैं पूरा मामला