CG: ज्वेलरी शॉप में सनसनीखेज लूट, हथियार लेकर पहुंचे दो आरोपी, और फिर…. सुकमा: – रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शहर के व्यस्त सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. घटना रात लगभग 8:30 बजे की है, जब दोनों आरोपी दुकान में अचानक घुसे और संचालक को पिस्टल दिखाकर आभूषण लूटने लगे. ज्वेलरी दुकान में लूट का एक आरोपी मौके पर पकड़ाया लूट के दौरान दुकान संचालक ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के दुकानदार वहां पहुंच गए. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से एक आरोपी को लूटे गए आभूषणों सहित वहीं पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. फरार आरोपी की तलाश में सुकमा पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण तुरंत घटना स्थल पहुंचे. उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. एसपी ने स्वयं वार रूम से लगातार मॉनिटरिंग करते हुए इलाके में घेराबंदी और चेकिंग बढ़ाने को कहा. 3 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरा आरोपी भी धर दबोचा फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों को रवाना किया गया. मेन रोड से लेकर सभी संभावित भागने के रास्तों पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई. पुलिस ने क्षेत्र में गुप्त तैनाती के साथ हर आने-जाने वाले पर नजर रखी. लगातार की जा रही इस पतासाजी का परिणाम यह हुआ कि घटना के सिर्फ 3 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया. Post Views: 93 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: गैर मर्द से पत्नी के संबंध.. तंग आकर इस मशहूर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले किया ये बड़ा खुलासा CG: चप्पल लेने मालगाड़ी पर चढ़ा कॉलेज छात्र, ओएचई तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा