आज रात आसमान में दिखेगा ‘कोल्ड सुपर मून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब और कितने बजे आएगा नजर

दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है, इसके साथ ही दिसंबर का यह महीना खगोलीय घटनाओं के लिए भी खास होता है। इस साल भी इसी महीने में अंत भी एक अद्भुत नजारे के साथ होने वाली है। दरअसल, इस महीने इस साल का सबसे आखिरी सुपर मून देखा जाएगा।

आसमान में यह नजारा आज यानी 4 दिसंबर बृहस्पतिवार की रात को दिखाई देगा। आज सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में चंद्रमा दिखाई देगा, जो आधी रात के आस-पास अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा और फिर सुबह होते ही पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा।

क्या होगी इसकी विशेषता

अगर इसकी विशेषता की बात करें, तो यह साल 2025 की चार सुपर मून की सीरिज का तीसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रमा है। जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार, इस सुपर मून को ‘कोल्ड सुपर मून’ कहा जाता है। इस सीरीज का अगला और चौथा सुपरमून साल 2026 जनवरी के महीने में देखने को मिलेगा।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि यह धरती के काफी करीब होगा, जिसकी वजह से यह नारंगी रंग का दिखाई देगा। पृथ्वी से इसकी दूरी लगभग 3,57,000 किमी होगी। करीब होने के कारण ही यह सामान्य चंद्रमा से 10 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत तक ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। इस अद्भुत चंद्रमा को ‘लांग नाइट मून’ और ‘मून बिफोर यूल’ जैसे नामों से भी जाना जाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!