CG: सेक्स पर विवादित बयान के बाद गुरु परम आलय ने दी ये सफाई, कहा की…

बिलासपुर :- बिलासपुर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु परम आलय ने अपने सेक्स एनर्जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह का गलत संदेश देना नहीं था, बल्कि केवल उदाहरण के माध्यम से समझ विकसित करवाना था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि गाड़ी का उदाहरण उन्होंने सिर्फ आज के दौर में चीजों को आसानी से समझाने के लिए दिया था।

सिर्फ समझ विकसित करने का था उद्देश्य

उनका कहना था कि 7 से 14 वर्ष की उम्र के बीच बच्चों में समझ विकसित होती है और इसी विकसित होती समझ के आधार पर वे आगे सही निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का मकसद यही बताना था कि किसी भी विषय को समझने के लिए समय और परिपक्वता जरूरी है, ताकि बुद्धि शार्प हो और भाव का केंद्र जन्म ले सके। गौरतलब है कि एक दिन पहले परम आलय ने शादी से पहले सेक्स की आजादी को लेकर विरोध जताया था, जिसके बाद उनके बयान पर बहस तेज हो गई थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!