CG: फॉर्च्यूनर की टक्कर से साईकिल सवार बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर दुर्ग :- जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पाटन से रायपुर रोड़ पर एक फॉर्च्यूनर कार से साईकिल सवार दो बच्चों के टकराने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। दो दिन पुरानी इस घटना में जब तेज रफ्तार कार से बच्चे टकराए तब वे पहले तो हवा में उछल गए और करीब 30 मीटर तक कार में फंसकर घिसटाते रहे।इधर कार वाले ने तत्काल ब्रेक मारी जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चों को उठाया और कार सवार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसमें से 12 साल के टिकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 साल का प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल अमलेश्वर थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को थाने में खड़ा कर दिया है। वहीं इस मामले में एफआईआर भी की जा रही है, जिसके बाद कार चालक की गिरफ्तारी होगी। Post Views: 260 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: कोहली को देख रोने लगी लड़की, सबसे ज्यादा क्रेज ROKO का, टिकट काउंटरों के बाहर जबरदस्त भीड़ CG: बीजेपी की विधानसभावार प्रभारियों की हुई नियुक्ति, देखे लिस्ट