CG: दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, पत्नी की गला घोंटकर हtया, फिर फंदे से झूला पति, दीवार पर लिपस्टिक से लिखकर बताई वजह बिलासपुर :- यहां घर में पति और पत्नी की लाश मिली है। पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जबकि पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। पति ने पहले पत्नी को मार डाला और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस वारदात की वजह चरित्र संदेह बताया जा रहा है। पति को शक था पत्नी का किसी और से समबन्ध है। मामला जिले के सरकंडा थाना का है। जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना इलाके के अटल आवास में रहने वाले पति – पत्नी की लाश मिली है। मृतको की पहचान राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे के रूप में हुई है। दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे। उनका दस पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। आज 25 नवंबर को दोनों की लाश मिली है। पत्नी का शव घर में बिस्तर पर पड़ा हुआ था. जबकि पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी। 24 नवंबर को पति राज तांबे ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, पति राज को शक था पत्नी का किसी और प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह कई बार किसी और से बात करते हुए पकड़ी गयी थी, चरित्र को लेकर दंपती के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। जिस वजह से उसने गला घोंटकर पत्नी की जान ले ली और फिर खुद की जिंदगी ख़त्म कर ली। ऊर्जा पार्क में किसी और के साथ पकड़ाई थी पत्नी मरने से राज तांबे ने लिपस्टिक से कमरे की दीवार पर मौत की वजह लिखी। राज तांबे ने लिपस्टिक से लड़के राजेश विश्वास नाम का नाम और मोबाइल नंबर लिखा। आगे लिखा, लड़के राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं। शनिवार को सात बजे बात करते पकड़ी गयी। अपनी मां के मोबाइल से राजेश विश्वास से बात करती थी और ऊर्जा पार्क में भी वह उनसे मिलते पकड़ी गई थी। इतना ही नहीं पति ने एक पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा। जब दोनों पति-पत्नी 24 नवंबर को घर से बाहर नहीं निकले। जिसके बाद 25 नवंबर को पास में ही रहने वाले मृतका की मां रीना चिन्ना दोनों को देखने घर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी घर से कोई नहीं निकला, जिसके बाद वह दरवाजा तोड़कर अंदर गई। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उनकी बेटी नेहा उर्फ शिवानी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। जबकि दामाद पंखे से फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। यह मंजर देख कर वो चीख पड़ी, चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। Post Views: 121 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: शिक्षा विभाग ने इन 32 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता की रद्द, इस वजह से लिया गया ये बडा फैसला CG News: किसानों के लिए टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप बना वरदान, धान बेचने घर बैठे मिल रहा टोकन, इस दिन तक होगी धान की खरीदी