लखनपुर / दिनेश बारी अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा अंबिकापुर नगर निगम के 101 निर्माण कार्यों के लिए 592.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य अंबिकापुर नगर निगम के सभी वार्डों में जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ होंगे। इन कार्यों में नाली निर्माण, सीसी सड़क, अहाता निर्माण और डामरीकरण सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इससे स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निराकरण होगा। विधायक का निरंतर प्रयास विधायक राजेश अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अपने क्षेत्र के सभी वार्डों का निरीक्षण कर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल की।उन्होंने कहा, “पिछले पांच वर्षों में नगर निगम के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की कमी रही। कांग्रेस सरकार और निगम में कांग्रेस के नेतृत्व में नागरिकों को कई आवश्यक सेवाओं से वंचित रखा गया। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से काम किया जाएगा।” विधायक अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी और समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, “नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में समग्र विकास हमारा लक्ष्य है।” यह स्वीकृति अंबिकापुर के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी और शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Post Views: 316 Please Share With Your Friends Also Post navigation पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग, आदतन अपराधी, गुंडे एवं बदमाश प्रवृति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश