एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने बेटे के साथ की खुदकुशी उदयपुर:- जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के मसारो की ओवरी गांव में बुधवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों, पत्नी (27), पति (30) और उनके सात साल के बेटे की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार पत्नी ने पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सदमे में आए पति ने अपने 7 साल के मासूम बेटे के साथ आत्महत्या कर ली. पत्नी के बाद की आत्महत्या: सीओ राजीव राहर के अनुसार मृतकों की पहचान शारदा मीणा, जगदीश मीणा और उनके पुत्र के रूप में हुई है. जगदीश शहर के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था, जबकि शारदा कुछ समय से एक निजी क्लिनिक में नौकरी कर रही थी. बताया जा रहा है कि बुधवार को काम से लौटने पर जगदीश ने घर में पत्नी शारदा को मृत पाया. इसके बाद सदमे में जगदीश ने पहले पत्नी के शव को नीचे उतारा और फिर बेटे के साथ आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों की सूचना के बाद सीओ राजीव राहर टीम के मौके पर पहुंचेस और जायाजा लिया. मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट: राजीव राहर ने बताया कि मौके से एक नोट बरामद हुआ है जिसमें जगदीश ने लिखा है “मेरे घर वालों की कोई गलती नहीं है. मैं खुद मर रहा हूं. हेमू की मम्मी मेरे से पहले मर गई थी. मेरे मां-बाप को परेशान न करें. यह मरी, इसलिए हम दोनों भी मरे हैं.” Post Views: 113 Please Share With Your Friends Also Post navigation BJP सरकार ने बढ़ा दी रिटायरमेंट की उम्र, दो साल ज्यादा नौकरी कर सकेंगे कर्मचारी, कैबिनेट मंत्रियों ने भी प्रस्ताव पर लगा दी मुहर CG: बड़ा हादसा, टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत