पप्पू जायसवाल / सूरजपुर, 26 नवंबर 2024

शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर द्वारा ग्राम पंचायत कांतिपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 26 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कांतिपुर के सरपंच मनोहर सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधान पाठक भागवत सिंह धुर्वे और उप सरपंच रामप्रताप विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य जे.आर. पैकरा ने की, जबकि संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल ने किया। शुभारंभ समारोह में मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

सात दिवसीय शिविर के उद्देश्य और कार्यक्रम

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र जायसवाल ने शिविर के उद्देश्यों और कार्यक्रमों का सूक्ष्म विवरण प्रस्तुत किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, और भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करना है। छात्र-छात्राएं ग्रामवासियों के बीच प्रभात फेरी के माध्यम से संदेश फैलाएंगे।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का संदेश

मुख्य अतिथि सरपंच मनोहर सिंह ने अपने उद्बोधन में इस शिविर को ग्राम पंचायत के लिए गर्व का विषय बताते हुए इसे राष्ट्र सेवा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विशिष्ट अतिथि प्रधान पाठक भागवत सिंह धुर्वे और अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को इस शिविर के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी।

शिविर में सहभागी और योजनाएं

शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र-छात्राएं आवासीय रूप में भाग ले रहे हैं। महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, कांतिपुर शाला के स्टाफ, ग्राम पंचायत के सदस्य और स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस सात दिवसीय शिविर के दौरान नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सेवा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!