CG: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौके पर मौत; 7 गंभीर घायल कोंडागांव:- जिले के मसोरा टोल नाका के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हाईवे पर खराब खड़ी ट्रक से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकरा गई। हादसे में कार में सवार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार रात मसोरा टोल प्लाजा के पास हुई है। कार सवार कोंडागांव से फिल्म देखकर बड़े डोंगर-भैंसाबेड़ा लौट रहे थे। उस समय स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में लखन मडावी, भूपेंद्र मडावी, रूपेश मडावी, नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी शामिल हैं। वहीं सात अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए जगदलपुर रेफर कर दिया गया इस हादसे ने टोल प्लाज़ा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यदि टोल प्लाज़ा में क्रेन सहित आपातकालीन वाहनों की सुविधा होती, तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी। खुद टोल प्रबंधक ने भी इस कमी को स्वीकार किया है। Post Views: 156 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: RI बने अधिकारियों के घर ACB-EOW की ताबड़तोड़ दबिश, रायपुर, बिलासपुर समेत इन 20 जगह मारी रेड राजधानी के पुलिस कॉलोनी में सनसनी : कांस्टेबल की फांसी से मौत, सुसाइड नोट बरामद…