प स्पेशल रिपोर्ट, क्रांति कुमार रावत/ सरगुजा बिलासपुर, 24 नवंबर। हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा आज नेहरू चौक, बिलासपुर से हसदेव बचाने के संकल्प और नारों के साथ प्रारंभ हुई। *यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए सरगुजा जिले के हरिहरपुर (उदयपुर) ग्राम में 08 दिसंबर को किसान आदिवासी महा सम्मेलन के साथ समापन होगा।यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, वरिष्ठ राजनीतिक नेता नंद कश्यप और सामाजिक कार्यकर्ता शिवा मिश्रा उपस्थित रहे। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने भी दयालबंद तक पदयात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन व्यक्त किया। पहले दिन यात्रा नेहरू चौक से शुरू होकर सदर बाजार, गोल बाजार, गांधी चौक, दयालबंद, मोपका होते हुए शाम 7 बजे जयरामनगर पहुंची। इस पदयात्रा में रायपुर से डॉ. सत्यजीत साहू और डॉ. उदयभान सिंह चौहान, रायगढ़ से राधेश्याम शर्मा, तिल्दा के प्रयोग आश्रम से सीताराम सोनवानी, गनियारी के जन स्वास्थ्य सहयोग से श्रीमती सुरभी, तिफरा से अजय मिश्रा, सूरज दुबे और प्रियंका उपाध्याय ने भाग लेकर समर्थन जताया। मोपका चौक पर पार्षद सुश्री संध्या तिवारी, पार्षद श्री लाला, और महिमा मिश्र ने स्थानीय नागरिकों के साथ पदयात्रियों का फल और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान मध्य विश्राम महमूद आलम के निवास स्थान विजडम हाउस गार्डन में हुआ। रास्ते में पदयात्रियों ने विभिन्न गांवों में नागरिकों से संवाद कर हसदेव नदी और जंगल के महत्व पर चर्चा की और इसे बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया। आज की यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल रहे:कुमार गौरव मिश्रा, निलोत्पल शुक्ला, श्रेयांश बुधिया, संजय आयल सिंघानी, संजय अग्रवाल, बी.आर. कौशिक, स्वाति वर्मा, विभा मिश्रा, अमित मिश्रा, किरण मिश्रा, विवेक मिश्रा, हेमंत दुबे, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, सौरभ गुरु तिवारी।i यात्रा का मुख्य उद्देश्य हसदेव क्षेत्र के जंगलों और नदी को बचाने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। पदयात्रा अगले चरण में अन्य ग्रामों और क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा आरम्भ 👉 24 नवंबर 🌳 बिलासपुर – चिल्हाटी- जयरामनगर,25 नवंबर 🙏🏻जयरामनगर – कोटमीसुनार-अकलतरा,26 नवंबर 🙏अकलतरा कापन जांजगीर,27 नवंबर🙏 जांजगीर-चांपा- खरोरा,28 नवंबर 🙏खरोरा-मडवा- पहरिया,29 नवंबर 🙏पहरिया – गत्वा – पंतोरा,30 नवंबर 🙏पंतोरा – कनबेरी – कोरबा,1 दिसंबर 🙏कोरबा- दर्री – एन टी पी सी जमनापाली,2 दिसंबर 🙏एन टी पी सी जमनापाली – छुरी- कटघोरा,3 दिसंबर 🙏कटघोरा – पौड़ी – गुरसियाँ,4 दिसंबर🙏 गुरसियाँ – मड़यि – चोटिया,5 दिसंबर 🙏चोटिया कापानवापारा – केंदई,6 दिसंबर🙏 केंदई – मोरगा – मदनपुर,7 दिसंबर 🙏मदनपुर – तारा – हरिहरपुर*8 दिसंबर 🙏किसान आदिवासी महासम्मेलन ग्राम हरिहरपुर विकासखंड उदयपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ में समापन होगा। यात्रा के बारे में और अधिक जानकारी के लिए संबंधित लोगों से संपर्क किया जा सकता है 👉 प्रथमेश, चंद्रप्रदीप, निलोत्पाल,साकेत । Post Views: 660 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजपुर: एनएच-343 पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की चार गाड़ियां टकराईं, मंत्री बाल-बाल बचीं किसानों को मोदी गारंटी के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी: मुख्यमंत्री श्री साय