CG: रेलयात्री ध्यान दें: रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, कुछ के रूट बदले, देखें लिस्ट छत्तीसगढ़:- रेल यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे साबित हो सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी के चलते सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह तकनीकी काम 13 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन रद्द या परिवर्तित रहेगा।रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है और अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारिणी और स्थिति अवश्य जांच लें। किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर रेलवे द्वारा जारी सूची के मुताबिक निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी – 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी। 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी। 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी। 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू का परिचालन अब बिलासपुर से शुरू होगा। Post Views: 100 Please Share With Your Friends Also Post navigation CF: खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, नातिन से दुष्कर्म करने वाले नाना को उम्रकैद CG liquor Scam : पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को तगड़ा झटका! खेत-प्लॉट मिलाकर 364 संपत्तियाँ जब्त…