पहली बार सामने आई कार धमाका करने वाले सुसाइड बॉम्बर की फोटो दिल्ली:- सोमवार शाम को 6 जबकर 52 मिनट पर लाल किले के पास आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें एक आई-20 कार (HR26CE7674) में सवार तीन सुसाइड बॉम्बर ने अमोनियम नाइट्रेट से धमाका कर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके के बाद आसपास मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा कारों के परखच्चे उड़ गए। 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आई-20 चालक की तस्वीर सामने आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी पहचान डॉ उमर के रूप में की है। यह जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने जांच में पाया कि यह कार दो बार बेची गई थी। उमर ने इसको फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदा था। उमर कट्टरपंथी विचारों से प्रेरित था। वह मूल रूप से कोइल, पुलवामा, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। उसका जन्म 24 फरवरी 1989 में नबी भट के यहां हुआ था। वह श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी कर अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में काम कर रहा था। इससे पहले उसने कुछ समय जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया था। Post Views: 67 Please Share With Your Friends Also Post navigation IAS पति पर कई महिलाओं से संबंध बनाने का आरोप, आइएएस पत्नी बोलीं- झूठ बोलकर शादी की Post Office की इस स्कीम में मिलेंगे 40 लाख रुपए, जानें कितना करना होगा निवेश…