दिल्ली बम धमाके में छत्तीसगढ़ कनेक्शन? घटना स्थल के पास मिली छत्तीसगढ़ की कार, क्या है असल मामला दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार में लगाया गया था। वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है। घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक कार को स्पॉट किया गया है। कार को भारी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि, छत्तीसगढ़ के नागरिकों के भी हादसे के चलते चोट लगी हो सकती है। इलाके के पास छत्तीसगढ़ की एक कार हुई स्पॉट बता दें कि, इलाके में एक छत्तीसगढ़ की मारुति फ्रॉन्क्स कार भी देखी गई। कार को भारी नुकसान पहंचा है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रायपुर स्थित स्काई ऑटोमोबाइल से हुआ था और मालिक बालोद के सिरी गांव के प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। परिवहन विभाग और कंपनी रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का दर्ज है। गाड़ी प्रशांत बघेल के छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव में चलाते थे। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: सोनाखान में शुरू हुई पहली गोल्ड माइंस की खुदाई, इतने किलो सोने की संभावना IAS पति पर कई महिलाओं से संबंध बनाने का आरोप, आइएएस पत्नी बोलीं- झूठ बोलकर शादी की