PEKB कोल परियोजना क्षेत्र घाटबर्रा में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

उदयपुर (सरगुजा):- पीईकेबी कोल खदान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाटबर्रा में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग 200 पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह कटाई ग्रामीणों की जानकारी और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति के बिना की गई है। आरोप है कि कोल खनन कंपनी के लोगों ने अवैध तरीके से यह कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि स्थानीय आदिवासी समुदाय के अधिकारों का खुला उल्लंघन भी है। इसी मुद्दे को लेकर आज से ही जंगल किनारे पेड़ कटाई स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू किया गया है।

इस संबंध में एसडीएम उदयपुर को लिखित सूचना भी दी गई है। भानु प्रताप सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों को न्याय मिले तथा फर्जी ग्राम सभा के आधार पर स्वीकृत परसा कोल परियोजना को निरस्त करने की कार्यवाही नहीं होने तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!