CG: नीम की दातुन का छिल्का फेंकने पर महिला ने की पड़ोसी की हत्या, ये हैं पूरा मामला दुर्ग: जिले के ग्राम बोरिद में मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली. जिसमें एक महिला की जान चली गई. दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने घटना के बारे में बताया. मामूली विवाद ने महिला ने की महिला की हत्या: एएसपी ने बताया घटना रानीतराई थाना क्षेत्र की घटना है. सोमवार को पुलिस को हॉस्पिटल से एक मेमो मिला था. जिसमें बताया कि एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. थाने से मेमो मिलने के बाद थाना प्रभारी ने पूछताछ शुरू की. महिला के पति रूपराम बघेल ने बताया कि उसकी पत्नी राधाबाई की हत्या हेमा भारती ने की है. पुलिस ने मामला गंभीर देखते हुए धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. दातुन का छिल्का फेंकने पर विवाद: परिजनों औऱ पड़ोसियों से पूछताछ पर पता चला कि दातुन का छिल्का फेंकने पर 27 वर्षीय हेमा भारती का 52 वर्षीय राधाबाई बघेल से विवाद हुआ. इस दौरान हेमा भारती ने हाथ, मुक्का और लात से राधाबाई बघेल की पिटाई की. हमले में राधाबाई को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. Post Views: 147 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश में युवक की दिनदहाड़े हत्या, पड़ोस के 5 लोगों ने मिलकर उतारा मौत के घाट युवती को शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार