CG: शिक्षक और चपरासी की लापरवाही से बाल बाल बची मासूम, कक्षा में बंद रह गई 5 साल की बच्ची कांकेर :- पखांजूर के हरनगढ़ स्थित आत्मानंद प्राथमिक स्कूल में लापरवाही सामने आई है। यहां स्कूल के शिक्षक और चपरासी 5 साल की मासूम बच्ची को कक्षा में ही बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि बच्ची क्लास में सो रही थी। चपरासी ने दरवाजा बंद कर स्कूल की चाबी लगाकर घर चला गया। शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे खोजते हुए स्कूल पहुंचे। पिता ने आवाज़ लगाई, तब अंदर से बच्ची की रोने की आवाज आई। करीब दो घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। Post Views: 159 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: जेल प्रहरियों की गुंडागर्दी: ढाबा कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात CG News: शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश, प्रशासन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला