रायपुर:- राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्योत्सव के अंतिम दिन 5 नवंबर को नवा रायपुर में रोमांचक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम आसमान में करतब दिखाएगी। कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा, जिसमें दो चरणों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर करतब, 8 हजार फीट से पैरा जंपिंग और शानदार एयरोबेटिक डिस्प्ले होंगे ।सेंध तालाब के आसपास लगभग एक लाख दर्शकों के बैठने की तैयारी की जा रही है। एयर शो की रिहर्सल 4 नवंबर को होगी, जिसके चलते 4 और 5 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट्स के डिले होने की संभावना है। एयरफोर्स की तकनीकी टीम 2 नवंबर को रायपुर पहुंची और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि नौ विमान और दो हेलीकॉप्टर एयर शो में हिस्सा लेंगे। तकनीकी जांच के चलते कुछ फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई, जिनमें लखनऊ, हैदराबाद, भुवनेश्वर और दिल्ली की उड़ानें शामिल हैं। Post Views: 105 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: किसानों के लिए आफत बना तूफान और बेमौसम बारिश, धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान छत्तीसगढ़ राज्योत्सव विशेष: 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना का सूर्य किरण एरोबेटिक शो, सारी तैयारियां पूरी