रायपुर:- राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। श्याम कुमार ध्रुव नामक युवक पर गांव के ही संजय नेताम ने जादू-टोना करने का शक जताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से श्याम कुमार पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी संजय नेताम मौके से फरार हो गया। Post Views: 58 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उदघाटन, वीर आदिवासी नायकों को किया नमन CG: किसानों के लिए आफत बना तूफान और बेमौसम बारिश, धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान