Flipkart Sale में मिल रहा 55 इंच वाला Smart TV मात्र 14 हजार में

Flipkart sale : फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में Xiaomi का 55 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी 14,000 रुपये में खरीद सकते हैं। आप 32 इंच से लेकर 75 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी आपको सस्ते में मिल जाएंगे।

Xiaomi के Mi 4X Smart TV को महज 14,033 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है शाओमी का यह स्मार्ट टीवी L55M5-5XIN मॉडल नंबर के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है। स्मार्ट टीवी की खरीद पर आपको कई बैंक के कार्ड पर इंस्टैंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में आपको 5,400 रुपये तक की और अतिरिक्त छूट मिल सकती है। कंपनी इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 1 साल और पैनल पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Xiaomi Mi 4X TV के फीचर्स
शाओमी का यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह टीवी 20W के स्पीकर के साथ आता है। इसमें डॉल्वी एटमस, DTS-HD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 55 इंच की बड़ी LED स्क्रीन दी गई है।

इस स्मार्ट टीवी में 4K रेजलूशन की स्क्रीन मिलती है, जिस पर OTT प्लेटफॉर्म्स Netflix, JioHotstar, Amazon prime video, youtube आदि को एक्सेस कर सकते हैं। टीवी में गूगल क्रोमकॉस्ट फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, LAN, सैटेलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!