70 का दूल्हा, 30 साल की दुल्हन! बिलासपुर के सरकंडा में टूट गई इश्क के आगे उम्र की दीवार…

बिलासपुर। एक पुरानी कहावत है कि, प्रेम इंसान की हर बाधाओं को दूर कर देता है। प्रेम के आगे न ही उम्र की सीमा मायने रखती और न ही जन्म का बंधन। इस कहावत को सच कर दिखाया है शहर के सरकंडा के रहने वाले एक जोड़े ने।

दोनों ने लिए सात फेर, मोहल्लेवाले बने साक्षी

दरअसल यहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने प्रेम विवाह किया है। पूरा मोहल्ला इसका साक्षी बना है। विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने अपने प्यार को नई पहचान दी है। इस वाक्ये ने सबको हैरान भी कर दिया है।

मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल वहीं मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया। दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की। खास बात ये भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी।

मजदूरी करते है 70 साल के दादूराम

बताया जा रहा है, दादू रोजी मजदूरी का काम करता है। 70 के उम्र में बुजुर्ग दादूराम और 30 के उम्र की युवती, दोनों की दीवानगी, दोनों का प्रेम गजब है। इस अजब गजब शादी से लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन दोनों की दीवानगी और प्यार उन्हें इनका कायल भी बना रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!