CG ब्रेकिंग : रायपुर संभाग में आज होगी रेत खदानों की ई-निलामी— एमएसटीसी पोर्टल से लगेगी ऑनलाइन बोली… रायपुर। गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आबंटन की प्रक्रिया अब ई-निलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रणाली के तहत की जाएगी। यह नीलामी एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी। इस पोर्टल पर निविदा जारी करने, बोलीकर्ताओं के पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी पात्रता की जांच, लॉटरी प्रक्रिया तथा अधिमानी बोलीदार के चयन तक की समस्त कार्यवाही की जाएगी। इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं/आवेदकों के लिए संभागवार विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रायपुर संभाग का प्रशिक्षण आज 09 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का स्थल सत्य साईं ऑडिटोरियम हॉल, नया रायपुर निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को एमएसटीसी पोर्टल के उपयोग, नीलामी के तकनीकी पहलुओं तथा निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि खनिज रेत खदानों का आबंटन पूर्ण पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ किया जा सके। Post Views: 173 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में भूमि रजिस्ट्री करना अब आसान, CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल 23 साल नर्स की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, राजधानी में हुई वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…