सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जामपाली के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड नंबर की कार JH 10 CJ 1511 धनबाद निवासी परिवार की थी। बताया जा रहा है कि यह परिवार किसी काम से चंद्रपुर आया हुआ था और वापसी के दौरान धनबाद लौट रहा था। रास्ते में जामपाली के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

हादसे में मृत लोगों के नाम

1. श्यामा खान (32 वर्ष

2. जरिन खान (9 वर्ष)

3. अफरीन खान (19 वर्ष) शामिल हैं।

वहीं आरिफ खान और सिद्दू खान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि कार किस वजह से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार, नींद या सड़क की स्थिति।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!