CG Crime :रायगढ़ में दोहरा हत्याकांड! सास और दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी घायल… रायगढ़। जिले में एक भयावह डबल मर्डर की घटना ने इलाके को दहला दिया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि मृतिका की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम सुकमेत सिदार (80 वर्ष) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार लगभग 60 वर्ष है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला को हाल ही में एनटीपीसी से जमीन के मुआवजे के रूप में लाखों रुपए मिले थे। पुलिस का अनुमान है कि संपत्ति को लेकर विवाद के चलते ही परिवार के लोगों ने यह खूनी वारदात की। पुलिस ने मामले में परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटना की जांच में फॉरेंसिक टीम और पुलिस की विशेष टीम जुटी हुई है। Post Views: 97 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS : प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर! अलग – अलग जगहों में 6 लोगों की मौत, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी… इंसानियत हुई शर्मसार! CCTV में कैद हुई गाय से आपत्तिजनक हरकत, घटना के बाद लोगों में आक्रोश…