PAPPU JAISWAL / SURAJPUR

अधिग्रहित भूमि के एवज में 65 भूमिस्वामियों के आश्रितों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं रोजगार के लिए साक्षात्कार 16 नवंबर को

सूरजपुर, 12 नवंबर 2024 – जिले के भटगांव क्षेत्र के ग्राम जरही में एसईसीएल की प्रस्तावित महामाया खुली खदान परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में भू-विस्थापितों एवं उनके आश्रितों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 56 भू-विस्थापितों और 9 अन्य कुल 65 भूमिस्वामियों के आश्रितों को रोजगार प्रदान किए जाने की स्वीकृति मिली है।

साक्षात्कार की प्रक्रिया में अधिग्रहित भूमि के राजस्व अभिलेख, भूमिस्वामियों के दस्तावेज, और उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस उद्देश्य से 16 नवंबर 2024 को सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत जरही में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, प्रतापपुर ने इस साक्षात्कार के आयोजन हेतु महाप्रबंधक एसईसीएल भटगांव को पत्र जारी किया है।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए सभी भूमिस्वामियों और उनके प्रस्तावित उम्मीदवारों के लिए अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!