PAPPU JAISWAL SURAJPUR दुकानदारों को सड़क पर सामान और वाहन न रखने की हिदायत, यातायात को सुगम बनाने पर जोर सूरजपुर, 12 नवंबर 2024 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने शहर में शांति व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों को लगातार पैदल गश्त और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सोमवार, 11 नवंबर को सीएसपी एस.एस. पैंकरा ने थाना सूरजपुर के पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मनेन्द्रगढ़ रोड और भैयाथान रोड पर पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस दल ने दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और वाहन पार्किंग के लिए सड़क का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी। नगरवासियों और व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यातायात को सुगम बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि जिले भर में पुलिस अधिकारी और जवान नियमित रूप से पैदल गश्त करेंगे ताकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे और शहर में कानून व्यवस्था कायम रहे। Post Views: 353 Please Share With Your Friends Also Post navigation ड्रोन की मदद से बाघ की ट्रेसिंग का प्रयास, आमजनों से जंगल में प्रवेश न करने की अपील महामाया खुली खदान परियोजना के लिए भू-विस्थापितों को रोजगार हेतु साक्षात्कार का आयोजन 16 नवंबर को