महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक रूह कांपने वाली खबर सामने आ रही है, सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।” घोड़ारी पुल के पास मिली लाश “29 सितंबर 2024 को ग्राम घोड़ारी पुल के पास एक युवक की लाश मिली थी। शव पर बने टैटू में ‘आकाश’ लिखा था। मोबाइल सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक की पहचान रायपुर, गीतांजलि नगर निवासी आकाश सिंग के रूप में की।” लवली का अभिनव सिंग के साथ थे अवैध संबंध जांच में सामने आया कि आकाश सिंग की शादी लवली सिंग से हुई थी, लेकिन लवली का पहले से अभिनव सिंग नामक युवक के साथ संबंध था। शादी के बाद भी लवली अपने पूर्व प्रेमी से जुड़े रही। वहीं आकाश शराब और नशे का आदी था, जिससे लवली का झुकाव अभिनव की ओर बढ़ गया। परिवार के लोग भी आकाश को पसंद नहीं करते थे।” अधमरा कर तालाब में फेंका “29 सितंबर 2024 को लवली के पिता अभिलाख सिंग और भाई गौरव व विरु सिंग ने आकाश को रायपुर अपने घर बुलाया। वहां लवली और उसका प्रेमी अभिनव सिंग भी मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर पांचों ने मिलकर आकाश सिंग की बेरहमी से पिटाई की और अधमरा करने के बाद स्कूटी में भरकर महासमुंद के घोड़ारी तालाब में फेंक दिया, जहां उसकी मौत हो गई।” पांच आरोपी गिरफ्तार “पुलिस का कहना है कि हत्या की योजना लवली के पुराने प्रेमी और परिवार के सदस्यों ने मिलकर बनाई थी। एक साल तक हत्यारों को लगा कि अब उन्हें पकड़ना मुश्किल होगा, लेकिन मृतक आकाश के टैटू ने पुलिस को सुराग दिया और पूरी कहानी सामने आ गई। अब पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।” Post Views: 115 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र की स्कूटी रौंदी : तीन-तीन नंबर वाले ट्रक की पोल खुली, ड्राइवर फरार… भीषण सड़क हादसा: मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे दो दोस्तों की पिकअप-बाइक आमने-सामने भिड़ंत में दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार…