नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक ने बंद बैरियर को तोड़ते हुए ट्रेन के सामने किया पार, कई वाहन चालक बाल-बाल बचे… रायपुर। दुर्ग जिले के बघेरा रेलवे फाटक पर बड़ी हादसा टल गया, जब नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक ने बंद बैरियर को तोड़ते हुए ट्रेन के सामने पार कर लिया। ट्रेन आते ही ट्रेक्टर ने फाटक पार किया और हादसा टल गया। घटना के बाद फाटक संचालन के लिए मौजूद ऑपरेटर ने तुरंत क्षतिग्रस्त बैरियर हटाया। रेलवे पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर चालक ने नशे की हालत में आधा दर्जन साइकिलों को टक्कर मारकर कोटनी की तरफ भागते हुए फाटक पार किया। हादसे में फाटक पर रुककर इंतजार कर रहे वाहन चालक भी बाल-बाल बच गए। फाटक बैरियर बटन से ऑपरेट होता था, लेकिन क्षतिग्रस्त होने की वजह से अब मैनुअली बंद किया जा रहा है। इससे आने-जाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और खतरा भी बढ़ गया है। Post Views: 159 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: आधी रात पब में पुलिस की दबिश! युवक-युवतियों में मची अफरा-तफरी, रात12 बजे के बाद भी शराब…. CG News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी, महिला की गला घोंटकर हत्या, चेहरा पत्थर से कुचला…