CG Crime: प्रधान पाठक बना हैवान! 2 स्कूली छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, महिला शिक्षिका ने घटना पर डाला पर्दा…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक ने स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ अनैतिक संबंध बनाये। उधर इस घटना की जानकारी के बाद भी स्कूल की महिला शिक्षिका ने इस घटना की शिकायत करने के बजाये पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया गया।

घटना की जानकारी के बाद संयुक्त संचालक ने आरोपी प्रधान पाठक और उसका सहयोग करने वाली शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं प्रधान पाठक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सिमगा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता का है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाली 2 छात्राओं के साथ प्रधान पाठक देवलाल साहू ने शारीरिक शोषण किए। इस घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों में प्रधान पाठक को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। वहीं आरोप ये भी है कि प्रधान पाठक की इस करतूत की जानकारी पीड़ित छात्राओं ने स्कूल की महिला शिक्षिका हेमा देवांगन को दी थी। लेकिन शिक्षिका ने पीड़ित छात्राओं की तकलीफ को दरकिनार कर इस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।

घटना की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने इस मामले की जांच कराने के बाद जेडी को जांच प्रतिवेदन भेजा गया। जिसमें उन्होने उल्लेख किया कि स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल ने 19 सितंबर को दोपहर में छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान ले जाकर शारीरिक शोषण किया। इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक छात्रा के साथ हुई थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की घटना की शिकायत होने से न केवल स्कूल बल्कि गांव में बवाल मच हुआ है। छात्रा के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उधर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को आज सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!