CG News: रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्लैब बाथरूम में गिरा, प्रबंधन ने छात्रों को दी धमकी…. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के आजाद हॉस्टल में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। पर चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब कॉलेज प्रबंधन ने हादसे की जानकारी न देने की धमकी दे डाली। दरअसल, हॉस्टल में गुरुवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हॉस्टल के बाथरूम और बरामदे की छत का बड़ा हिस्सा भर-भराकर गिर गया। छत का भारी स्लैब सीधे बाथरूम, शौचालय और कॉरिडोर में आ गिरा। हादसे के समय अच्छी बात ये थी कि कोई छात्र वहां मौजूद नहीं था, वरना जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी। छात्रों ने बताया को सुबह 5 बजे से बच्चे कोचिंग या अन्य काम के लिए तैयार होने बाथरूम जाते हैं, अगर घटना कुछ घंटे बाद होती तो किसी की जान भी जा सकती थी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को दी धमकी हैरानी की बात यह रही कि, घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने छात्रों को धमकी दी कि अगर इस घटना की जानकारी बाहर दी गई तो उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। इसी कारण से सूचना देर से सामने आई और कई घंटे तक यह गंभीर हादसा दबा रहा। छात्रों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है और प्रशासन इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहा है। यूनिवर्सिटी को NAAC से A ग्रेड प्राप्त हुआ गौरतलब है कि हाल ही में इस यूनिवर्सिटी को NAAC से A ग्रेड प्राप्त हुआ था, जिसे विश्वविद्यालय की उच्च गुणवत्ता और प्रबंधन का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस तरह की लापरवाहियों और अव्यवस्थाओं ने इस ग्रेडिंग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, छात्र डरे हुए हैं और प्रबंधन की चुप्पी ने हालात को और भी चिंताजनक बना दिया है। Post Views: 78 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: मवेशियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ योजनाएं बना रहे कुछ बदलाव नहीं दिख रहा… CG NEWS : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक व्यापम परीक्षा का परिणाम जारी, एक क्लिक में चेक करें..