आरंग में 13 साल की नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म! आरोपी ने बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत… रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग में 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही बच्चों का देखभाल करने वाली मासूम से दरिंदगी की है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नया बिजली आफिस के पास रहने वाले 28 वर्षीय आरोपी प्रवीण प्रजापति उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय मासूम पीड़िता आरोपी के घर पर उसके बच्चों का देखभाल करती थी, आरोपी ने किसी बहाने से मासूम बच्ची को आरंग बस स्टैंड के पास ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रवीण प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Post Views: 179 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ आज से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी… ओम हॉस्पिटल की करतूतों का खुलासा: मरीज की मौत पर सवाल, सत्ता-संगठन के दम पर दबाव