CG में प्रार्थना सभा को लेकर मचा बड़ा बवाल : धर्मांतरण का आरोप में बजरंग दल और ईसाई समुदाय में झड़प… दुर्ग। जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमा गया है। रविवार को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड स्थित बाफना मंगलम के पास एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने इसकी सूचना बजरंग दल को दी। आरोप था कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। उन्होंने वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। दुर्ग के पद्मनाभपुर में प्रार्थना सभा को लेकर बड़ा बवाल हुआ है, वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईसाई समुदाय द्वारा लगातार धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की तथा झड़प की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान जॉन नामक व्यक्ति ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से हाथापाई की। बजरंग दल की छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यकर्ता ज्योति शर्मा ने कहा कि जॉन इस तरह के मामलों में हमेशा सक्रिय रहता है और उसे बाहर से फंडिंग मिल रही है। शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि जॉन को जिला बदर किया जाए, अन्यथा आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उसकी बैंक डिटेल की जांच करने की भी मांग उठाई गई।स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जब पुलिस पादरी को अपने साथ थाने ले जाने लगी, तो भीड़ ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा और बड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। दुर्ग शहर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस टीम को प्रार्थना सभा की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर बजरंग दल और ईसाई समाज के लोग आपस में भिड़ गए और कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, बजरंग दल का कहना है कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहीं, तो वे बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे। Post Views: 63 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: दुर्ग में युवक ने ब्लेड से काटा गला! सगाई टूटने से डिप्रेशन में था; बाथरूम में मिला शव… CG News: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर युवती से ऐंठे लाखों रुपये, ऐसे सामने आई सारी सच्चाई….